खुरई के पूर्व एसडीएम नंदकुमारम को दी विदाई
खुरई (डेली हिंदी न्यूज़)। खुरई के पूर्व एसडीएम नंदकुमारम (आईएएस) को पदोन्नति के बाद सागर जिला पंचायत सीईओ बनने पर राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों ने भावभीनी विदाई दी।
राजस्व विभाग द्वारा तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम नंदकुमारम ने कहा कि तुषार पाला, सहित विभिन्न घटनाओं में खुरई में राजस्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने काफी सहयोग किया। उन्होंने खुरई के समस्त विभागों के अधिकारियों की कार्य क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि खुरई अनुविभाग के सभी विभाग प्रमुख एवं अधिकारी कर्मचारी काफी क्षमतावान हैं।
तहसीलदार दिनेश शुक्ला ने भी एसडीएम के साथ अपने 6 माह के कार्यकाल को सबसे अच्छा कार्यकाल बताया। कृषि विभाग के अनिल सिंह ने श्री कुमारम की सरलता के बारे में बताया। समारोह में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में एडीजे मनोज कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय एडीजे सभापति यादव, बीना एसडीएम सुश्री प्रीति मैथिल, प्रथम श्रेणी न्यायधीश पी.ठाकुर, तहसीलदार दिनेश शुक्ला, नायब तहसीलदार संजय जैन, जनपद सीईओ आरपी पटैल, मालथौन तहसीलदार श्री पटैल, पटवारी अशोक जैन, मंजू सौर सहित समस्त कर्मचारी, आरआई, पटवारी, उपस्थित थे। संचालन एसके कन्हौआ ने किया।







