प्रभारी मंत्री राघवजी 29 को सागर आएंगे
सागर (डेली हिंदी न्यूज़)। जिले के प्रभारी मंत्री श्री राघवजी 29 जनवरी को सागर आएंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अधिकृत जानकारी के अनुसार श्री राघवजी 29 जनवरी को अपराह्न 3 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर शाम 6 बजे सागर आएंगे। वे सांसद भूपेंद्रसिंह ठाकुर के निवास जाएंगे। श्री ठाकुर के बड़े भाई स्व. महेंद्र सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। इसके बाद श्री राघव जी सागर स्टेडियम में आयोजित सागर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भाग लेकर भोपाल प्रस्थान करेंगे।
इस श्रेणी के अन्य समाचार
Category: भाजपा समाचार, राजनीति
.






