शेहला मसूद हत्‍याकांड : विधायक को गिरफ्तार करने की मांग :::: बंडा क्षेत्र में अंदरूनी कलह बनी भाजपा के गले की फांस :::: मुआवजे के बिना कैसे हों विशेष पैकेज के काम :::: अंत्योदय मेला : सीएम ने लगाया घोषणाओं का अंबार :::: मुख्यमंत्री सांसद के ग्राम पहुँचे, शोक संवेदना व्यक्त की :::: शाहगढ़ में अंत्‍योदय मेला 28 फरवरी को :::: छात्रों की समस्याओं के निदान हेतु हेल्प लाइन :::: दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज :::: हत्‍या के आरोपी को पकड़वाने पर 10 हजार रुपए का इनाम :::: किसानों के पंजीयन कराने की अवधि बढ़ाई, अब 4 मार्च तक :::: सुधा जैन के 27-28 को सागर में विभिन्‍न कार्यक्रम :::: कलेक्टर ने रहस मेले की तैयारियों का जायजा लिया :::: मुख्यमंत्री 2 मार्च को रहली व गढ़ाकोटा आएंगे :::: परीक्षा के मददेनजर सागर जिले में 29 से धारा 144 :::: कलेक्टर ने रोकीं लापरवाह पटवारियों की वेतनवृद्धि

पुत्रों को वृद्ध मां-बाप का भरण-पोषण करने के निर्देश

Report : | 27 January 2012 | 0 Comments
Share on TwitterSave on DeliciousDigg This

सागर (डेली हिंदी न्‍यूज़)। बुजुर्ग मां-बाप को बेसहारा छोड़ देने वाले दो पुत्रों को अनुविभागीय अधिकारी ने हर माह आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है। एसडीएम ने गोपालगंज निवासी हरगोविंद तिवारी के आवेदन पर यह आदेश जारी किया।

श्री तिवारी ने आवेदन में कहा था कि वे 78 वर्ष और उनकी पत्नि 77 वर्ष की हैं। दोनों वृद्ध चलने फिरने में असमर्थ है और आय का कोई साधन नहीं है। उनके दोनों पुत्र सक्षम है और पुत्रों से उन्हें भरण-पोषण के लिए राशि दिलाई जाए।

एसडीएम सपना लोवंशी ने अपने आदेश में कहा है कि आवेदक एवं उसकी पत्नि वृद्ध हैं। दोनो किराए के मकान में रहते हैं। वृद्ध होने से उनकी आय का अन्य कोई साधन नहीं है। आवेदक के दोनों पुत्र अपने माता-पिता से अलग रहते हैं। बड़ा पुत्र गौरझामर में पंडिताई करता है। उसकी दो एकड़ जमीन एवं दो मंजिल का पक्का मकान है। उसके पुत्र भी शासकीय नौकरी में हैं। छोटा पुत्र केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेवारत है एवं उसके पुत्र भी शासकीय सेवा में हैं।

अतः उपरोक्त परिस्थितियों के मदृदेनजर संतोष एवं रद्युनदंन अपने पिता हरगोविंद तिवारी एवं मां सुशीला को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 (2007 का 56) में धारा 6 की उपधारा 5 में संशोधित अधिसूचना के तहत 1500-1500 रूपए प्रत्येक माह दें।

Tags: , , ,

Category: सागर समाचार

.

Leave a Reply